भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ 48MP कैमरे वाला Realme 6i
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने Realme 6i को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अन्य डिवाइसेज की तरह ही इसमें भी 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें पंच-होल डिस्प्ले पैनल, साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसके बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, फोन के हाई एंड मॉडल की कीमत 14,999 रुपए है।