Realme 8 5G स्मार्टफोन भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: GSM arena
Realme 8 5G स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इससे पहले इस फोन को 4GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमतें क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में 5000mAh की बैटरी है।
