रिलायंस ने अमेरिका में किया 5जी तकनीक का सफल परीक्षण, जल्द भारत में होगा लॉन्च
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया अमेरिका के सैन डिएगो में हुए वर्चुअल इवेंट में जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने कहा कि भारत में अभी तक 5जी तकनीक की टेस्टिंग के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध नहीं हो पाया है। लेकिन, अमेरिका में रिलायंस जियो की 5जी तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया गया है। क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके।
