6 पैसे/ मिनट कॉलिंग चार्ज पर जियो का बड़ा ऐलान, इनके लिए फ्री होगी नॉन जियो कॉलिंग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को जियो ने फ्री कॉलिंग की सुविधा को बंद करने का ऐलान किया था वहीं कस्टमर कन्फ्यूज थे कि यह लागू कब से हो रहा है. ऐसे में गुरुवार कंपनी ने अपडेट देते हुए बताया कि जिन ग्राहकों ने 9 अक्टूबर से पहले अपने नंबर पर रिचार्ज कराया था वो नॉन जियो यूजर्स को भी फ्री में कॉल कर पाएंगे, लेकिन ये प्लान खत्म होने के बाद आपको नॉन जियो पर कॉलिंग के लिए पैसे देने होंगे.
