लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाना गलत, Twitter से मांगा गया लिखित स्पष्टीकरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेटा संरक्षण विधेयक के संबंध में आज संसद की संयुक्त समिति के सामने ट्विटर के प्रतिनिधि पेश हुए। समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने कहा- डाटा सुरक्षा पर संयुक्त समिति ने लद्दाख को चीन के भाग के तौर पर दिखाने के लिए ट्विटर से पूछताछ की। समिति की सर्वसम्मत राय है कि लद्दाख को चीन के भाग के तौर पर दिखाने के संबंध में ट्विटर का स्पष्टीकरण पर्याप्त नहीं है।
