असम में रोबोट परोसेंगे संक्रमितों को खाना और कराएंगे डॉक्टरों से भी वर्चुअल मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुवाहाटी में एक रेस्टोरेंट के मालिक एसएन फरीद ने संक्रमितों को भोजन और दवा देने और डॉक्टरों संग मुलाकात कराने की सुविधा देने के लिए एक रोबोट को दोबारा डिजाइन किया। रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक, हम पिछले डेढ़ साल से ग्राहकों को पेय पदार्थ परोसने के लिए रोबोट का उपयोग कर रहे हैं। हमने स्वास्थ्य देखभाल में जुटे पेशेवरों की सहायता के लिए इन्हें फिर से डिजाइन किया है।
