ऋचा भारती को लेकर रांची कोर्ट आया बैकफुट पर, अब नहीं बांटनी पड़ेंगी कुरान की कॉपियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रांची की एक अदालत ने गिरफ्तार की गई छात्रा ऋचा भारती को जमानत के लिए 5 कुरान बांटने के आदेश को बुधवार को वापस ले लिया है. अदालत ने अपने आदेश में संशोधन किया और छात्रा को 7000 रुपये की जमानत राशि और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर नियमित जमानत दे दी. बता दें कि कोर्ट के इस फैसले का स्थानीय बार एसोसिएशन ने विरोध किया था.
