पानी के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ेगी 1.78 करोड़ की नाव, 114 किमी की देगी रफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Navbharat Times
अगर आप एक शानदार वॉटरक्राफ्ट के साथ अंतरिक्षयान का मजा लेना चाहते हैं तो अब आप पानी पर इसका मज़ा ले सकते हैं. क्योंकि इटली की जेट कैप्सूल कंपनी ने Royal Version 001 नाम की एक नाव बनाई है, जिसकी कीमत 1.78 करोड़ रुपये है. इस लग्जरी पॉड की लंबाई 27 फीट और चौड़ाई 12 फीट है, इसमें 8 से 12 यात्री बैठ सकते हैं. इसकी छत बुल्टेप्रूफ ग्लास से बनी है. इसमें 370 से 1040 hp पावर रेंज वाला डीजल इंजन दिया गया है, जिससे पॉड की स्पीड 114 किमी/ घंटा हो जाएगी.
