आरपीएफ ने बनाई फुट ऑपरेटिड मशीन और एक बॉडी सैनिटाइजर मशीन, राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 2,556 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की आरपीएफ टीम ने एक फुट ऑपरेटिड मशीन और एक बॉडी सैनिटाइजर मशीन बनाई। आरपीएफ इंस्पेक्टर बोले, 'हमारा एरिया हॉटस्पॉट जोन के पास है, इसलिए स्टाफ को सुरक्षित रखने के लिए मशीनें बनाई गईं हैं।' दूसरी ओर असम में आज चार नए मामले सामने आए, यहां संक्रमितों की संख्या 41 हुई। इसके अलावा राजस्थान में 118 नए मामले सामने आए, यहां संक्रमितों की संख्या 2,556 हुई।
