रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल, ध्वनि की गति से भी 27 गुना तेज; रफ्तार 33,000 किमी/घंटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ध्वनि की गति से भी 27 गुना तेज अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल रूसी सेना में 27 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शामिल हुई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुताबिक, अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल परमाणु क्षमताओं से लैस है। अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल की तेजी के चलते कोई भी सिस्टम इससे बचाव नहीं कर सकता। अभी इसका तैनाती स्थल गुप्त रखा गया है। अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल की अधिकतम स्पीड 33,000 किमी/घंटा है।
