x

चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने से पहले रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश हुआ। शनिवार शाम प्री-लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान उसका स्पेसक्राफ्ट से संपर्क टूटा। उसे 21 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना था। रूस ने 47 साल बाद कोई मून मिशन भेजा था। इससे पहले उसने 1976 में लूना-24 स्पेसक्राफ्ट भेजा था। रूस पहली बार चांद के साउथ पोल पर लैंड करता। 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा।