सैमसंग और एप्पल को पछाड़कर वनप्लस शीर्ष पर काबिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Digit
एक सर्वे के मुताबिक 2018 के सेकेंड क्वार्टर में सैमसंग औऱ एप्पल को पछाड़ते हुए वनप्लस ने प्रीमियम मोबाइल बाजार पर कब्जा किया है। प्रीमियम स्मार्टफोन (30 हजार रू. से ज्यादा कीमत वाले फोन) में वनप्लस 40 फीसदी शेयर के साथ नंबर 1 तो सैमसंग 34 फीसदी शेयर के साथ नंबर 2 जबकि एप्पल 14 फीसदी शेयर के साथ नंबर 3 पर है। भारत में 20,000 रु. रैंज में चाइनीज मोबाइल मार्केट्स बढ़ रही है। दूसरी तरफ भारत में सैमसंग ओ शिओमी के बीच प्रतिस्पर्धा जारी है।
