साथ आईं सैमसंग और मास्टरकार्ड, लाएंगी फिंगरप्रिंट सेंसर वाले पेमेंट कार्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
स्मार्टफोन्स से लेकर सिक्योरिटी सिस्टम्स तक में यूजर्स को अब फिंगरप्रिंट सेंसर्स मिलने लगे हैं और जल्द इन सेंसर्स के साथ पेमेंट्स कार्ड्स भी देखने को मिलेंगे। कई कंपनियां अपने लैपटॉप और PC में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी दे रही हैं और अब सैमसंग की मास्टरकार्ड के साथ पार्टनरशिप सामने आई है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग और मास्टरकार्ड पेमेंट कार्ड्स में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम लाने वाली हैं।