सैमसंग लाया 110 इंच का 4K माइक्रो LED टीवी, कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग की ओर से बड़ी स्क्रीन वाला नया टीवी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कोरिया में माइक्रो LED टीवी लॉन्च किया है, जिसका स्क्रीन साइज 110 इंच है। यह एक 4K HDR टीवी है, जिसमें सेल्फ इमिसिव LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से ब्राइट और क्लियर पिक्चर क्वॉलिटी मिलती है। इस टीवी को अगले साल की शुरुआत में पूरी दुनिया में लॉन्च किया जा सकता है।