Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sam Mobile
सैमसंग ने Galaxy A13 और Galaxy A23 को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये बजट फोन Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 मिड-रेंज 4G स्मार्टफोन हैं। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल के गैलेक्सी A12 और गैलेक्सी A22 का अपग्रेड वर्जन हैं। दोनों ही सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किए। कंपनी ने अभी अन्य स्टोर जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल चैनलों पर उपलब्धता की घोषणा नहीं की।
