Samsung Galaxy S20 FE की भारत में बिक्री शुरू, महज 49,999 रुपये है कीमत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Samsung Galaxy S20 के फैन एडिशन Samsung Galaxy S20 FE की बिक्री भारत में शुरू हुई। स्मार्टफोन पिछले महीने ही 5जी सपोर्ट के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ था। हालांकि भारतीय वेरियंट में 4जी सपोर्ट ही मिलेगा। फोन में 8 जीबी रैम के अलावा 128 जीबी या 258 जीबी का इंटर्नल स्टोरेज भी मिलेगा। 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा।
