सैमसंग ने लॉन्च किया स्मार्ट मॉनिटर, ओटीटी एप का मिलेगा सपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gizmochina
सैमसंग ने दुनिया का पहला 'डू-इट-ऑल' स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया। जिसमें ओटीटी एप का भी सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर दो मॉडल में उपलब्ध है- M7 जोकि 32 इंच स्क्रीन साइज में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन देता है। वहीं M5 दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 27 इंच में मिलेगा। M5 फुल एचडी रिजॉल्यूशन देता है। मॉनिटर को ऑफिस पीसी से कनेक्ट कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट 365 का उपयोग करके डॉक्यूमेंट को एडिट भी कर सकेंगे।