Samsung ने लॉन्च की 110 इंच वाली MicroLED TV, मिलेगा मल्टी व्यू सपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Samsung ने 110 इंच वाली अपनी MicroLED टीवी को साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपए रखी है। यह स्मार्ट टीवी अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन, HDR MicroLED स्क्रीन के साथ आएगी। इसमें मैजेस्टिक साउंड सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा, जो 5.1 चैनल सराउंड साउंड को सीधे टीवी से डिलीवर करेगा। इसमें दिए गए मल्टी व्यू सपोर्ट से स्क्रीन को चार साइज में डिवाइड किया जा सकेगा।