Samsung ने रोटेटिंग टीवी Sero को भारत मे किया लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सैमसंग ने आज सेरो स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया की पहली मोबाइल ऑप्टिमाइज्ड टीवी है, जिसकी स्क्रीन 90 डिग्री वर्टिकल से हॉरिजेंटल मुड़ जाएगी। टीवी के स्क्रीन रोटेशन के लिए एक बटन दिया गया है। इस 43 इंच Sero टीवी की कीमत 1,24,990 रुपये है। इसमें QLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टीवी में एक्टिव वॉयस एम्प्लिफायर का सपोर्ट दिया गया है।