गुम मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करेगा संचार साथी पोर्टल, सिम की भी देगा जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: janta se rishta
गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करने के लिए संचार साथी पोर्टल लॉन्च हुआ। पोर्टल पर मोबाइल खोने की जानकारी देने के बाद आइडेंटिटी वेरिफिकेशन होगा। उसके बाद पोर्टल फोन को ब्लॉक कर देगा। पोर्टल आपके नाम पर जारी सिम की जानकारी भी देगा। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और नॉर्थ-ईस्ट रीजन के कुछ टेलिकॉम ऑफिस में इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा था, जो अब पूरे भारत में रोलआउट किया गया।
