अमेजन के CEO की निजी तस्वीरें लीक मामले में 'सऊदी अरब' का है बड़ा हाथ: जांचकर्ता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
अमेजन के CEO जेफ बेजोस की निजी तस्वीरें लीक होने मामले की जांच कर रहे जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने रविवार को अपनी जांच के निष्कर्ष में कहा कि बेजोस की निजी जानकारियां हासिल करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने उनका फोन हैक किया था. वहीं बेकर ने इस हैकिंग मामले को पत्रकार खगोशी की हत्या पर 'द वॉशिंगटन पोस्ट' द्वारा की गई कवरेज से जोड़कर देखा है. दरअसल इस न्यूजपेपर के मालिक बेजोस हैं.
