एसबीआई ग्राहक अब फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiatoday.in
एसबीआई ने अब एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार सर्विस शुरू की है. अब एसबीआई ग्राहक फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी अपने करीबियों को पैसा भेज सकते हैं. इसके लिए उन्हें प्ले स्टोर से SBI मिंगल ऐप को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद वह फेसबुक की यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पैसा भेजने के अलावा आखिरी पांच लेन-देन की जानकारी भी ले सकते हैं. साथ ही आप बैलेंस भी चेक कर सकते हैं. साथ ही इस एप में पे टू फ्रेंड और पे टू बेनेफिशरी का विकल्प भी मिलेगा