वैज्ञानिकों ने मानव हृदय कोशिकाओं से बनाई 'कृत्रिम मछली', 3 महीने तक रही जिंदा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
वैज्ञानिकों ने पहली बार मानव हृदय की कोशिकाओं से 'कृत्रिम मछली' बनाने के सफल प्रयोग को अंजाम दिया। मछली में जलीय जीव वाले सभी गुण थे। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने बायो हाईब्रिड रोबोट बनाने का रास्ता खोजा। वैज्ञानिकों ने पहले पेपर, प्लास्टिक, जिलेटिन और हार्ट सेल की दो स्ट्रिप से मछली की आकृति बनाई थी। एक स्ट्रिप की मसल्स सिकुड़ने से दूसरी स्ट्रिप फैलती थी। इससे मछली आसानी से तरल में तैर पाती थी।
