खतरे में थी गूगल क्रोम के 320 करोड़ यूजर्स की सिक्योरिटी, गूगल ने हैकर्स से बचने के लिए किया ये काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Nation Today
गूगल क्रोम में मौजूद एक खामी के कारण 320 करोड़ यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में थी। जिसके लिए गूगल ने बीते तीन सप्ताह में तीन सिक्योरिटी अपडेट जारी किए। गूगल क्रोम में नया जीरो डे थ्रेट मिला था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स क्रोम यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते थे और उन्हें अपना शिकार बना सकते थे। गूगल ने नए अपडेट के साथ बग को फिक्स करके अपडेट दिया।
