'शेषनाग गाड़ी' फायर डिपार्टमेंट में शामिल, रोबोट सहित ड्रोन शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
गुजरात के अहमदाबाद फायर डिपार्टमेंट ने आग बुझाने के लिए आधुनिक खूबियों से लैस 'शेषनाग गाड़ी' को शामिल किया। बता दें इस गाड़ी में एक फायर प्रूफ रोबोट है जो कि 40 मीटर अंदर तक जाकर आग बुझाने में सक्षम है। इस गाड़ी में आधुनिक लेंस के अलावा ड्रोन भी लगे हैं जो ऊपर से चारों तरफ से निगरानी रखेंगे। इसको तैयार करने में तीन करोड़ की लागात लगी है।