Skullcandy Spoke ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, कीमत 7,999 रुपए
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Skullcandy ने अपने नए ईयबड्स Skullcandy Spoke को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। साथ ही इस ईयरबड्स को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके साथ स्लिक चार्जिंग केस मिलेगा। इस बड्स को सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है।