2020 में घटी स्मार्टफोन्स की बिक्री, लेकिन ऑनलाइन स्टोर्स को फायदा- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी का असर दुनियाभर में स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन और बिक्री पर पड़ा। कई साल में पहली बार स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले साल के मुकाबले घट गई। नया डाटा इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन की ओर से शेयर किया गया है और 2020 की मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट सामने आई है। 2020 की पहली छमाही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई सुस्ती और चुनौतियों का असर एनुअल सेल पर देखने को मिला है।