जवानों द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल अनुशासित ढ़ंग से हो- सेना प्रमुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि- जवानों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें एक अनुशासित सीमा के अंदर स्मार्टफोन के इस्तेमाल की इजाजत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को संचार व सूचना के इस समय में सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि- सोशल मीडिया हमारी सोच से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर हम इसके साथ नहीं चलेंगे तो बहुत पीछे छूट जाएंगे।
