अंतरिक्ष पर भी कब्जा करने की तैयारी में अमेरिका बनाएगा स्पेस फोर्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ABC
पूरी दुनिया में वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत देश बनने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतरिक्ष पर भी अपना कब्जा जमाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रक्षा विभाग और पेंटागन के सुरक्षा बलों को स्पेस फोर्स की छठी शाखा तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं. यह फोर्स अंतरिक्ष में अमेरिका की पकड़ और दबदबा कायम करेगा. ट्रंप ने यह फोर्स अंतरिक्ष में होने वाली किसी भी जंग से लड़ने के लिए तैयार करवाई है.