खराब मौसम के चलते टली नासा के ऐतिहासिक स्पेसएक्स की लॉन्चिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नासा के ऐतिहासिक स्पेसएक्स की लॉन्चिंग खराब मौसम के चलते टली। बादल के गरजने और बिजली कड़कने के चलते इसे टालना पड़ा। अंतरिक्षयान से बिजली टकराने का खतरा था। स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 रॉकेट से नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन को उड़ान भरनी थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए भेजा जाएगा। अब लॉन्चिंग 30 मई को होगी।
