लॉन्चिंग के ढाई मिनट पहले स्पेसएक्स का मिशन रद्द, अब इस दिन होगी लॉन्चिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Silicon Republic
स्पेसएक्स आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक मिशन लॉन्च करने वाला था। लेकिन लॉन्चिंग के ढाई मिनट पहले ही इस मिशन को रद्द कर दिया। तकनीकी समस्या के कारण अंतिम क्षणों में मिशन को रोका गया। अब लॉन्चिंग मंगलवार को होगी। बता दें, 'स्पेसएक्स' के फॉल्कन रॉकेट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, एक रूसी अंतरिक्ष यात्री और एक संयुक्त अरब अमीरात से एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जाएगा।
