22.5 लाख पोस्ट संग दुनिया में टॉप ट्रेंड रहा #speakupforstudentsafety
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
#speakupforstudentsafety ट्विटर पर 22.5 लाख पोस्ट के साथ दुनिया में टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बना। जेईई और नीट एग्जाम्स के खिलाफ ये एक मुहिम है। सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की चुनौतियों के बारे में लिखा तो कई छात्रों ने महामारी के बीच परीक्षा के तनाव का जिक्र किया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक वीडियो जारी कर लॉकडाउन के चलते घरों को लौट गए विद्यार्थियों की मुश्किलों का मुद्दा उठाया।
