एएसएन किडनी वीक में पेश की गई खास किस्म की कृत्रिम किडनी
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के वाल्टर ई. वाशिंगटन कंवेंशन सेंटर में आयोजित एएसएन किडनी वीक में प्रस्तुत शोध अध्ययन के अनुसार शोधकर्ता ने एक स्वचालित पहनने योग्य कृत्रिम किडनी नामक उपकरण बनाया है| चिकित्सा विज्ञानियों के मुताबिक इससे पेरिटोनियल डायलिसिस बहुत आसान हो जाएगी। बता दें पेरिटोनियल डायलिसिस के दौरान यह कृत्रिम किडनी मरीज के खून से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत ही प्रभावकारी साबित हुई है।
