सबसे ज्यादा इंस्टॉल की गई ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप बनी स्पॉटिफाइ, डाउनलोड्स एक अरब के पार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
स्पॉटिफाइ दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स में शामिल है और एंड्रॉयड डिवाइसेज पर इसने एक अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में सामने आया है कि गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को एक अरब से ज्यादा बार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसके साथ स्पॉटिफाइ प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बार इंस्टॉल की गई म्यूजिक ऐप बन गई है क्योंकि गूगल ने अपनी गूगल म्यूजिक सेवा को बंद कर दिया है।