जल्द आएगी स्पॉटिफाइ हाईफाई सर्विस, बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का अंदाज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप स्पॉटिफाइ तेजी से लोकप्रिय हुई है और इस साल एक नई सेवा लेकर आ रही है। इस साल कंपनी स्पॉटिफाइ हाईफाई लाने वाली है और इसके साथ यूजर्स को 'CD क्वॉलिटी, लॉसलेस ऑडियो फॉरमेट' में स्ट्रीम करने का विकल्प दिया जाएगा। कंपनी ने अपने वर्चुअल इवेंट 'स्ट्रीम ऑन' में इससे जुड़ी घोषणा की और पॉप सिंगर बिली आइलिश ने इसके बारे में बताया।हालांकि, नई प्रीमियम सेवा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ज्यादा भुगतान करना होगा।