वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने की डीआरडीओ की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: insamachar
हालिया डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षण किए। इस दौरान हाई स्पीड वाले अनमेंड एरियल टारगेट को ग्राउंड-बेस्ड मैन पोर्टेबल लॉन्चर से मिसाइल दागकर गिराया गया। वहीं, डीआरडीओ और इंडस्ट्री पार्टनर्स की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नई तकनीकों से लैस मिसाइल सशस्त्र बलों को और तकनीकी बढ़ावा देगी।
