आज दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
Kapil Chauhan
News Editor
आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखेगा। ये आखिरी सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, साउथ कोरिया, मास्को और चीन सहित कुछ देशों में दिखेगा। ये सूर्य ग्रहण दोपहर 1:32 से शुरू हो कर शाम 5 बजे तक रहेगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाएगा, लेकिन भारत में दिखाई ना देने के चलते सूतक का प्रभाव थोड़ा कम पड़ेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर जाने-माने ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि इसका हल्का-फुल्का असर हर राशि पर पड़ेगा।
