तस्करों पर लगेगी लगाम, एयरपोर्ट पर लगाये जाएंगे विडियोस्कोप
Shortpedia
Content Team
कस्टम विभाग को अब एयरपोर्ट और सी पोर्ट पर तस्करी में लगाम लगाने में आसानी होगी क्योंकि अब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित देश के अन्य संवेदनशील एयरपोर्ट पर विडियोस्कोप लगाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है. फिलहाल कस्टम ने 90 विडियोस्कोप खरीदे है और नवंबर तक 74 नये विडियोस्कोप भी खरीद लिए जाएंगे. अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रायल पूरा होने के बाद यह कैमरा सभी कस्टम यूनिट को दे दिए जाएंगे.