Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घरेलू कंपनी सिस्का ने अपनी नई स्मार्टवॉच Syska Bolt SW200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Syska Bolt SW200 में ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर के अलावा, हैंड सैनिटाइजेशन और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। बता दें कि हैंड सैनिटाइजेशन (हाथ साफ करना) का फीचर इससे पहले एपल वॉच सीरीज 6 में ही है। इस स्मार्टवॉच के लिए सिस्का ने फ्लिपकार्ट के साथ भी साझेदारी की है।
