ड्यूल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 16 Premier स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Tecno Camon 16 Premier को कीनिया में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। इसकी कीमत करीब 19,626 रुपये रखी गई है। इसे ग्लेशियर सिल्वर, ओनिक्स ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, मिस्टी ग्रे, क्लाउड व्हाइट और प्यूरिस्ट ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है।