भारत मे लॉन्च हुआ Tecno Spark 5 Pro, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Tecno ब्रांड ने भारत में एंट्री लेवल मिड रेंज स्मार्टफोन Tecno Spark 5 pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपए है। Tecno Spark 5 Pro में MediaTek MT6762D प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। हालांकि फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।