Tecno Spark Go 2020 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5,000mAh की बैटरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। इस 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है। यह फोन आइस जेडाइट और एक्वा ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।