गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बनी टेलीग्राम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
साल 2021 की शुरुआत मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन व्हाट्सऐप को हुए नुकसान का सीधा फायदा टेलीग्राम को मिला है। व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ यूजर्स डाटा शेयर किए जाने का जिक्र था। इस बात से नाराज यूजर्स ने व्हाट्सऐप छोड़कर टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स डाउनलोड करना शुरू किया। आज टेलीग्राम गूगल प्ले स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन चुकी है।