ISRO के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' की टेस्ट फ्लाइट सफल,
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (22 मार्च) अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' की टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की। इस टेस्ट फ्लाइट को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आज सुबह 07:00 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) से लॉन्च किया गया। वर्तमान प्रयोग पुष्पक की तीसरी उड़ान है और यह अधिक जटिल परिस्थितियों में इसकी रोबोटिक लैंडिंग क्षमता के टेस्ट का हिस्सा है। आज की टेस्ट फ्लाइट उम्मीद के अनुसार सफल रही है।