केंद्र सरकार ने मांगा जवाब, व्हाट्सएप करे उन नामों का खुलासा जिनकी इजरायली स्पाईवेयर कर रहा था जासूसी
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
केंद्र सरकार ने जासूसी के मामले में व्हाट्सएप से जवाब मांगा है| खबर के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप से 4 नवंबर तक विस्तृत जवाब मांगा है| केंद्र सरकार द्वारा यह मांग तब की गई है जब गुरुवार को फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने कहा कि इजरायली स्पाईवेयर पीगासस भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी कर रहा था| बीजेपी ने कहा है कि व्हाट्सएप उन नामों का खुलासा करे जिनकी जासूसी हुई है|
