भारत का पहला टेक टायकून बनना चाहते हैं मुकेश अंबानी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
फेमस इंटरनेशनल पत्रिका द इकोनॉमिस्ट के जनवरी संस्करण के मुताबिक jio के जरिए पैसा कमाने से ज्यादा मुकेश अंबानी देश के पहले इंटरनेट टाइकून बनना चाहते हैं.वह भारत के जेफ बेजोस या जैक मा बनना चाहते हैं.पहले से ही रिलायंस कंटेंट क्रिएशन में इन्वेस्ट कर चुका है और jio टीवी पर क्रिकेट मैचों, डिज्नी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं.वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की नजर इंटरनेट और वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट पर है.साल 2018 में jio फोन टॉप पर आ गया है.
