टेक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा उथल-पुथल मचाने वाली कंपनियों की लिस्ट जारी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर के 740 टेक बिजनेस लीडर्स से बातचीत कर केपीएमजी ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में उन कम्पनियों को टॉप पर रखा गया है, जो टेक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा उथल पुथल मचाने में कामयाब रहीं। इसमें ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, एपल और अलीबाबा टॉप पर रहीं। इनके साथ ही गूगल, नेटफ्लिक्स, एयरबीएनबी, डीजेआई, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और बायडू जैसी कम्पनियां भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं।
