x

नवंबर में बदल जाएगा Microsoft के इस प्रोडक्ट का नाम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अप्रैल 2020 के बाद पहली बार Office 365 का नाम बदलने जा रहा है। नवंबर 2022 से Microsoft Office 365 को Microsoft 365 के नाम से जाना जाएगा। Office 365 का नाम बदलने की शुरुआत अगले महीने से होगी और यह बदलाव Windows, MacOS, iOS और Android सभी डिवाइस पर दिखेगा। इसके अलावा कंपनी मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए एक अलग से एप लॉन्च करेगी जिसे Microsoft 365 कहा जाएगा।