कल्पना चावला के नाम पर रखा गया Northrop Grumman Corporation के स्पेसक्राफ्ट का नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कोर्पोरेशन ने सिग्नस स्पेसक्राफ्ट का नाम भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा। अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में छोड़ा जाएगा। नासा ने फेसबुक पर जानकारी दी। बता दें कि कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। 2003 में अंतरिक्ष यान में हुई एक दुर्घटना में उनकी और छह साथियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
