PM मोदी के शपथ के दौरान दिल्ली BJP की वेबसाइट हैक, पेज पर दिखे 'बीफ' के आइटम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को पीएम मोदी के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक नापाक हरकत सामने आई है. दरअसल, जिस वक्त पीएम मोदी शपथ ले रहे थे उसी दौरान दिल्ली BJP की वेबसाइट delhi.bjp.org को अज्ञात तत्वों ने हैक कर लिया. हैक करने के बाद वेबसाइट पर मौजूद कई टाइटल बदल कर वहां 'बीफ' लिख दिया गया. इसके अलावा बीफ से संबंधित कई तस्वीरें भी पोस्ट कर दीं गईं. वेबसाइट को Shadow_V1P3R द्वारा हैक किया गया.
